जया एक्सप्रेस समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे हरीश अहीर Email : harishahir5@gmail.com Whatsap Number- 9977071301

नीमच 31 जुलाई 2025, जिले में चालू वर्षाकाल में अब तक औसत  711.4 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। जबकि गत वर्ष इस अवधि में औसत 455 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई थी।       अधीक्षक भू-अभिलेख नीमच से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार जिले में एक जून से इस वर्ष अब तक नीमच में 633.5 मि.मी., जावद में 732 मि.मी., सिंगोली में 958.4 मि.मी. एवं मनासा में 522  मि.मी.वर्षा दर्ज की गई हैं। जबकि गत वर्ष इस अवधि में नीमच में 375 मि.मी.जावद में 520 मि.मी.एवं मनासा में 470 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई हैं।         जिले में 31 जुलाई 2025 को प्रात: 8 बजे तक पिछले 24 घंटे में औसत 11.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में नीमच में 7 मि.मी, जावद में 9, मनासा में 6 मि.मी एवं सिंगोली में 25.3मि.मी.वर्षा दर्ज हुई हैं।